नई दिल्ली

वर्जिनिटी गिफ्ट करने के लिए सर्जरी: बिहार में सर्जरी शुरू नहीं पर 9 महीने की वेटिंग, 5 हजार ने किया संपर्क, इनमें सबसे ज्यादा कुंवारी लड़कियां ….

नई दिल्ली। कुसुम अपने होने वाले पति को वर्जिनिटी गिफ्ट करना चाहती हैं। इसके लिए उसने पटना में वर्जिनिटी सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कुसुम की तरह इस सर्जरी के लिए पटना समेत पूरे बिहार से 150 से अधिक युवतियां और महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बिहार में पहली बार वर्जिनिटी सर्जरी शुरू होने वाली है। एक माह में 5 हजार से अधिक युवतियों और महिलाओं ने हॉस्पिटल से वर्जिनिटी सर्जरी और इससे जुड़े अन्य इलाज के लिए संपर्क किया है। अभी सर्जरी शुरू नहीं हुई है, लेकिन सर्जरी के लिए 9 महीने की वेटिंग मिल रही है।

34 साल की कुसुम के पति की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह पूरी तरह से टूट गई। बच्चे नहीं थे, इसलिए जीना भी नहीं चाहती थी। कई बार सुसाइड की भी कोशिश की। प्राइवेट नौकरी के दौरान 3 महीने पहले एक युवक से प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु राय बताते हैं फीमेल के प्राइवेट पार्ट में हाइमन (पतली झिल्ली) होती है। फिजिकल रिलेशन बनाने या स्पोर्ट्स एक्टिविटी की वजह से यह डैमेज हो जाता है। पुरुष शादी के बाद हाइमन को लेकर काफी गंभीर होते हैं, और उसके नहीं होने से वह सवाल खड़े करते हैं। ऐसे में सर्जरी की व्यवस्था बनाई गई है, जिससे वर्जिनिटी वापस लाई जा सके। सर्जरी दो तरह से होती है, इसमें लेजर गन का भी इस्तेमाल किया जाता है। दोनों विधि से ही फीमेल की वजाइना में हाइमन को रिपेयर किया जाता है। सर्जरी के बाद इंटरकोर्स के दौरान हाइमन टूट जाती है, जिससे ब्लड आता है। इसी कारण इसे ‘वर्जिनिटी सर्जरी’ भी कहते हैं। इस तरह की सर्जरी को हाईमेनोप्लास्टी के नाम जानते हैं।

मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना के चारगाहा गांव में 16 नवंबर को बारात आई थी। यह बारात बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव से निर्मल बैठा के बेटे सूरज बैठा की थी। दूल्हे ने विदाई के वक्त दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट कराने की मांग रख दी। इस डिमांड पर लड़की वाले आगबबूला हो गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। उन्हें 2 दिन बंधक बनाए रखा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की पहल पर लड़की वालों ने उन्हें छोड़ा, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

रजिस्ट्रेशन कराने वाली पटना की एक युवती का अफेयर था। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे, डेढ़ साल में कई बार फिजिकल रिलेशन भी बना। शादी का दबाव बना तो रिलेशन चल नहीं पाया। लड़के ने युवती को छोड़ दिया। इस कारण से वह काफी परेशान रहने लगी। अब घर वाले शादी की जिद किए हैं, लेकिन युवती वर्जिनिटी को लेकर काफी डरी हुई है। वह नहीं चाहती कि जिस लड़के से शादी होने वाली है उसे कुछ पता चले। डर यह भी है कि कहीं शादी के बाद वर्जिनिटी को लेकर उसका तलाक न हो जाए। अब युवती ने वर्जिनिटी सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Back to top button