नई दिल्ली

मुकेश बने नाना: बेटी ईशा अंबानी को हुए जुड़वां बच्चे, बेटी को आदिया और बेटे को कृष्णा नाम दिया ….

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।

अंबानी और पीरामल परिवार की फोटो। बाएं से स्वाति पीरामल, अजय पीरामल, ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा के पति आनंद पीरामल।

अंबानी और पीरामल परिवार की फोटो। बाएं से स्वाति पीरामल, अजय पीरामल, ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा के पति आनंद पीरामल।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। अभी वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी। पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहा है।

ईशा अंबानी पहली बार 16 साल की उम्र में सुर्खियों में आईं थीं। तब वे दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के लिए डिजिटल, एडवर्टाइजमेंट, कम्यूनिकेशन और क्रिएटिव सहित सभी मार्केटिंग टीमों के लिए स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट और उनका इम्प्लीमेंटशन देखती हैं।

Back to top button