नई दिल्ली

25 दिन पहले गुम हुई विवाहित महिला सुहासिनी मिली, सब्जी विक्रेता सलीम पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप …

रायचूर। कर्नाटक के रायचूर जिले से पिछले 25 दिनों से लापता एक विवाहित महिला शुक्रवार को मिल गई। इसे लव जिहाद का मामला मानते हुए उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी को सब्जी विक्रेता सलीम जबरदस्ती उठा कर ले गया है। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को बजरंग दल के नेतृत्व में हिंदू कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए धरना दिया। शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुहासिनी को ढूंढ निकाला और उसके लापता होने के संबंध में उसका बयान दर्ज किया। साथ ही इस्लाम अपनाने के लिए उसका ब्रेनवॉश किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला से पति के साथ-साथ सलीम के बारे में भी सवाल किए गए, जिसकी एक बेटी भी है। सुहासिनी का बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया गया। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि सलीम, महिला जबरदस्‍ती ले गया था या नहीं। पुलिस ने उसके बयान के संबंध में जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुहासिनी ने दावा किया था कि वह आंध्र प्रदेश के हिंदू तीर्थस्थल ‘मंत्रालयम’ गई थी।

इधर, हाल ही में ऐसा मामला उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आया था। यहां सूफियान नाम का शख्‍स परिचित निधि गुप्ता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी, तो चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में निधि को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूफियान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सूफियान, निधि को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को जबरन फोन दिया और मतांतरण का दबाव बना रहा था।

Back to top button