दुनिया

चंडीगढ़ पुस्तक मेला में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, प्रीति शर्मा, नेहा अरोड़ा, प्रज्ञा शारदा, डॉ उर्मिल सहित 35 कवियों ने दी प्रस्तुति

सोलन। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला द्वारा चंडीगढ़ पुस्तक मेला के अवसर पर साहित्या संवाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रीति शर्मा, नेहा अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, प्रज्ञा शारदा, डॉ उर्मिल कौशिक सहित 35 कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

चंडीगढ़ में पुस्तक मेला के अवसर पर राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवियों को आमंत्रित किया गया। चंडीगढ़ में पुस्तक मेला का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। इस अवसर पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से यह साहित्य संवाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन के प्रमुख हिमाचल अकादमी के सचिव डॉ कर्म सिंह थे।

कवि सम्मेलन में जिन लोगों ने कविता पाठ किया। उसमें प्रीति शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नेहा अरोड़ा, प्रज्ञा शारदा, डॉ उर्मिल कौशिक, डॉ सुनील बरवालवी, डॉ राकेश कुमार, श्रीमती गुरप्रीत गुल, ऊष शारदा, अशोक नाज, द्विजेंद्र द्विज, दुर्गेश नंदन, डॉ अदिती गुलेरी, रणजोध, अदिति कंसल, अनुराधा, राम प्यारा, डॉ आनंद, अनंत आलोक, श्रीमती संतोष, डॉ रविन्द्र ठाकुर, भूपेश वैद्य, सुमिधि शर्मा, डेजी शर्मा, कुलदीप कुमार, जाहीद अबरोल, डॉ कृष्ण मोहन पांडे, सैली किरण, ओम भारद्वाज, अजय विचलित, देवकन्या ठाकुर, गणेश गनि, मदन हिमाचल शामिल थे।

Back to top button