छत्तीसगढ़

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर विधायक बिरहस्पति सिंह बिफरे, कहा- जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेट हैं भाजपाइयों से

बलरामपुर। जिले में अभी अभी सम्पन्न हुये जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस को 14 में 2 सीट पर ही जीत मिल पायी। एक ओर जहां कांग्रेस अधिकांश जिलों में अच्छा प्रदर्शन कर नगरीय निकाय सहित जिला पंचायत चुनाव में भी जोरदार प्रदर्शन किया है तो वहीं बलरामपुर जिले में जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद अपने तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाने वाले स्थानीय रामानुगंज विधायक बिरहस्पति सिंह और जिला कांग्रेस बलरामपुर के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अब चल पड़ा है।

रामनुगंज के तेजतर्रार विधायक बिरहस्पति सिंह ने बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता पर जमकर भड़ास निकाली। बिरस्पति सिंह ने कहा कि गोपाल प्रसाद गुप्ता जो कि बलरामपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं, उनकी बीजेपी नेताओं से सेटिंग है और वे क्षेत्र के भाजपा नेता रामविचार नेताम के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस बात को पूरा क्षेत्र जान रहा है। वे कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और उन्हीं के चलते जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

वहीं बलरामपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ने हार का ठीकरा विधायक बिरहस्पति सिंह पर फोड़ते हुए कहा है कि स्थानीय विधायक घमंड में चूर हैं और वे निष्क्रिय रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं से उनका कोई संपर्क नहीं रहता।

Back to top button