बिलासपुर

अपोलो में हुआ शेख गफ्फार का एन्जियोग्राफी, स्थिति नियंत्रण में

बिलासपुर। बीडीए के पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से चुनाव लड़ रहे शेख गफ्फार को आज दोपहर 12 बजे के करीब बेचैनी महसूस हुई। इलाज के लिए अपोलो ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होना पाया। लगभग दो बजे से शेख गफ्फार का एन्जियोग्राफी किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

मिली जानकारी के मुताबिक शेख गफ्फार रोज की तरह कल देर रात तक चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहे। आज सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के करीब प्रचार के दौरान ही  उन्हें बेचैनी महसूस हुई, तब उन्होंने अपने पारिवारिक लोगों को इस बात की जानकारी दी, और तुरंत उन्हें अपोलो ले जाया गया। तब तक बिलासपुर शहर के कांग्रेस जनों को भी इसकी जानकारी हो गई। कई लोग अपोलो अस्पताल पहुंच चुके थे। तत्काल अपोलो में इलाज प्रारंभ हो गया। दोपहर दो बजे एन्जोप्लास्टी की गई। अपोलो के सूत्रों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है लेकिन कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button