छत्तीसगढ़बिलासपुर

दयालबंद गुरुद्वारा में सरकारी नियमों को पालन करते हुए संगत प्रारंभ

बिलासपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा, दयालबंद द्वारा सरकार के नियमों का पालन करते हुए 8 जून से संगत दर्शन के लिए खोला गया। इस तैयारी को और पुख्ता करते हुए गुरुद्वारा में ऑटोमेटिक सेनेटाइजर डिस्पेंसर लगवाया गया। जिससे बिना मशीन को स्पर्श किए हाथ नीचे करते ही सेनेटाइजर हाथ में आ जाएगा। इस मशीन की कैपेसिटी 16 लीटर है। जिसके बाद फिर सेनेटाइजर रिफिल किया जाएगा।

यह सेवा आदर्श पंजाबी महिला संस्था ने दी जो गुरु घर की सेवा के लिए तत्पर रहती है। समिति की अध्यक्षा रूबी छाबड़ा, चार्टर अध्यक्षा शशि आहूजा, सेक्रेटरी सुनीता चावला, कोषाध्यक्ष ललजीत सलूजा, अंशु टुटेजा, रूपसी अजमानी, श्रद्धा खनूजा, दीप छाबड़ा के सहयोग से यह कार्य हुआ। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने विश्व शांति के लिए अरदास किया।

सेवा कार्य में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा, सचिव परमजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गंभीर, जोगिंदर सिंह गंभीर, अमोलक सिंह टुटेजा, तविंदरपाल सिंह अरोरा, जगमोहन सिंह अरोरा, नरेंद्र पाल गांधी, प्रीतपाल सिंह गंभीर भी उपस्थित थे।

Back to top button