छत्तीसगढ़

पचमढ़ी उत्सव में जांजगीर जिले के रोवर्स एवं रेंजर्स ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

जांजगीर। भारत स्काउट-गाइड द्वारा मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम पचमढ़ी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य को पांच रोवर एवं तीन रेंजर का कोटा प्राप्त था, जिसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ से जांजगीर जिला के 5 रोवर एवं तीन रेंजर का चयन किया गया। इस पचमढ़ी उत्सव में  जांजगीर जिला से तीन रोवर एवं एक रेंजर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा  एक रोवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया एक रोवर शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं दो रेंजर ओपन टीम से चयनित किया गया था।

इस उत्सव में जिले के रोवर रेंजर ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाकर राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है। राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद चंद्राकर, सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के एस तोमर, जिला सचिव परमेश्वर स्वर्णकार, जिला संगठन आयुक्त मोहन कौशिक, जिला मुख्यालय जितेन्द्र तिवारी के निर्देशन एवं आशीर्वाद से यह कार्य संभव हो पाया है। पूरन पटेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त के नेतृत्व में राकेश दिव्य, सत्यम साहू, दुर्गेश सूर्यवंशी, रवि कुमार, अमर कुमार करकेल, कुमारी पायल पटेल, कुमारी किरण जांगड़े एवं कुमारी युरानी कश्यप रोवर रेंजर के इस उत्सव में सम्मिलित हुए थे।

©राजकुमार श्रीवास, पामगढ़, छत्तीसगढ़
Back to top button