बिलासपुर

राजेंद्र मौर्य की पुस्तक ‘एक प्रश्न आज की नारी का रामायण के राम से’ की समीक्षा 26 जनवरी को हॉटल सेंट्रल पॉइंट में

बिलासपुर। राजेंद्र मौर्य की पुस्तक ‘एक प्रश्न आज की नारी का रामायण के राम से’ एवं कुमार पलाश व आरती राय की कविता संकलन की समीक्षा कार्यक्रम 26 जनवरी को हॉटल सेंट्रल पाइंट में रखा गया है।

कविता चौपाटी से के बैनर तले पुस्तक समीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी को पुराना बस स्टैंड स्थित हॉटल सेंट्रल पॉइंट में सायं 5.45 से प्रारंभ होकर रात्रि 8.20 को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के अतिथि वक्ता डॉ विनय कुमार पाठक होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सोमनाथ यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि महेश श्रीवास होंगे।

इस अवसर पर पुस्तक की समीक्षा के लिए डॉ अजय पाठक, डॉ मुरली मनोहर सिंह, डॉ रेखा पालेश्वर, भरत चंदानी, डॉ सुनीता मिश्रा, शिरीष गर्दे उपस्थित रहेंगे। ‘एक प्रश्न आज की नारी का रामायण के राम से’ पुस्तक के लेखक राजेंद्र मौर्य ख्यातिप्राप्त व्यंग्यकार व कवि हैं। कुमार पलाश ने निखरता पलाश के नाम से कविताओं का संकलन किया है। इसी तरह कवित्रि श्रीमती आरती राय ने भी अधूरी ख्वाहिश के नाम से एक कविता संकलन पुस्तक प्रकाशित की है। इन तीनों पुस्तकों की समीक्षा होगी।

Back to top button