मध्य प्रदेश

एमपी में चार आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल

दो दिन पहले भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को बदलकर आशीष सिंह को बनाया

भोपाल। राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। दो दिन पहले भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को बदलकर अब आशीष सिंह भोपाल के कलेक्टर बनाए गए हैं। आशीष सिंह इससे पहले उज्जैन कलेक्टर, इंदौर नगर निगम कमिश्रर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। एस विश्वनाथन प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम तथा पदेन अपर सचिव पर्यटन विभाग को प्रबंध संचालक जल निगम बनाया गया है। अविनाश लवानिया कलेक्टर भोपाल को प्रबंध संचालक मप्र सडक़ विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मप्र राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल पदस्थ किया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम पदस्थ किया गया है।

पीताम्बर टोपनानी केडीए व राजेश यादव बने डीडीए अध्यक्ष

मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को जारी आदेश में कटनी के भाजपा नेता पीताम्बर टोपनानी को कटनी विकास प्राधिकरण (केडीए ) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक इस पद पर बने रहेेंगे। एक अन्य आदेश में राजेश यादव को देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

स्वर्ण, विश्वकर्मा कल्याण, रजक और तेल घानी बोर्डों का गठन

भोपाल। मप्र सरकार ने बुधवार शाम को जारी आदेश में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं  रोजगार विभाग के अंतर्गत चार नए बोर्डों का गठन किया है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन बोर्डों का गठन किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार स्वर्ण कला बोर्ड, मप्र विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, मप्र रजक कल्याण बोर्ड  एवं मप्र तेल घानी बोर्ड के नाम से चार बोर्ड गठित किए गए हैं। इन बोर्ड के  लिए नियम व शर्तें भी जारी की गई हैं। बोर्डों में राजनैतिक नियुक्तियां भी जल्द ही की जाएंगी।

Back to top button