मध्य प्रदेश

17 जनपद पंचायतों में विकासखंड अधिकारी, सीईओ के तबादले

भोपाल। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार शाम को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 17 जनपद पंचायतों एवं राजधानी में पदस्थ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें विकासखंड अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) व उपायुक्त शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची अनुसार टीना पंवार सीईओ जपं कन्नौद जिला देवास से प्रभारी सीईओ खालवा जिला खंडवा, तरुण रहांगडाले सीईओ जपं रामपुर नैकिन जिला सीधी से सीईओ जपं चौरई जिला छिंदवाड़ा पदस्थ किया है।
इसी प्रकार अशोक कुमार उईके सीईओ जपं टिमरनी जिला हरदा से सीईओ जपं बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम, पूजा गुप्ता सीईओ जपं बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम से विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल, नमिता बघेल ईटीसी भोपाल से सीईओ जपं पिपरिया जिला नर्मदापुरम, बासंती दुबे एसआईआरडी जबलपुर से सीईओ जपं सिवनी जिला सिवनी, गौरीशंकर डेहरिया जिला पंचायत बालाघाट से प्रभारी सीईओ जपं खैरलांजी जिला बालाघाट, फिरदौस शाह विकास खंड अधिकारी पीटीसी मुलताई जिला बैतूल से प्रभारी सीईओ जपं प्रभात पट्टनम जिला बैतूल, गिर्राज शर्मा विखंअ जपं जौरा जिला मुरैना से प्रभारी सीईओ जपं प्रभात पट्टनम जिला बैतूल, गौरीशंकर राजपूत विखंअ जपं इंदौर जिला इंदौर से प्रभारी सीईओ जपं चंदेरी जिला अशोकनगर, राजेश सोनी सीईओ, विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल से सीईओ जपं टोंकखुर्द जिला देवास, रीमा अंसारी सीईओ, ईटीसी इंदौर से सीईओ जपं सेगांव जिला खरगौन, श्रद्धा सोनी विखंअ, एसआईआरडी जबलपुर से प्रभारी सीईओ जपं घंसौर जिला सिवनी, रीमा कुमारिया विखंअ एसआरएलएम आगर मालवा से प्रभारी सीईओ जपं सीतामऊ जिला मंदसौर, दौलत सिंह सिसौदिया सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रतलाम से विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल, प्रमोद कुमार सिंह सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर से सीईओ जपं सारंगपुर राजगढ़, केपी राजौरिया सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत आठनेर जिला बैतूल से सीईओ जपं खातेगांव जिला देवास पदस्थ किया गया है।

Back to top button