नई दिल्ली

मर्डर सीन रीक्रिएट करने श्रद्धा के घर पहुंची पुलिस: आरोपी का नार्को टेस्ट कल होगा, 40 सवाल पूछे जाएंगे …

नई दिल्ली। श्रद्धा की हत्या के सीन रिक्रिएट करने के लिए दिल्ली पुलिस आफताब के घर पहुंची है। इससे पता लगाया जाएगा कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या कैसे की। उसके बाद कैसे उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर उन्हें कहां रखा। इसी आधार पर पुलिस आफताब के खिलाफ सबूत जुटाएगी। वहीं, मर्डर वेपन और श्रद्धा के सिर की तलाश अब भी जारी है।

उधर, आरोपी आफताब का कल यानी सोमवार को नार्को टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। आफताब ने इस शातिराना तरीके से श्रद्धा का मर्डर किया है कि उसके परतें खोलना और घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस टेस्ट से उन्हें कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा है। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।

Back to top button