रायपुर

प्रदेश के 133 जनपदों में से 101 पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को सिर्फ 32

रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ में आज जनपद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायतों के 133 चुनाव परिणामों के अनुसार 101 जनपद पंचायतों में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जबकि भाजपा सिर्फ 32 जनपद पंचायतों में काबिज हो पाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि जनपद अध्यक्षों के चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। जनपद अध्यक्षों का चुनाव परिणाम ठीक उसी तरह से है जिस तरह से विधानसभा के परिणाम आए थे। इसे उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस की एक और बड़ी सफलता बताया। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव नगरीय निकाय चुनाव और खासकर 10 में से 10 नगर निगम के बाद 133 जनपद पंचायतों में 101 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा।

Back to top button