मध्य प्रदेश
स्टाफ नर्स भर्ती पेपर लीक मामले के बाद एनएचएम ने 12 परीक्षाएं कीं रद्द
भोपाल। इसी वर्ष सात फरवरी को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने 12 परीक्षाएं रद कर दी हैं। लिखित परीक्षा या साक्षात्कार अगस्त 2022 से फरवरी 2023 के बीच हुआ था। इन परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं हुए थे। अब नए सिरे यह परीक्षाएं कराई जाएंगी। ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने पेपर लीक के मामले में कुछ दलाओं को पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि उन्हें प्रश्न पत्र परीक्षा कराने वाली एमईएल कंपनी के तीन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराया था, जबकि एनएचएम ने यह जिम्मेदारी स्ट्रैटजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेस (सैम्स) को दी थी।