मध्य प्रदेश

मप्र विधानसभा बजट सत्र: महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधायक कृष्णा गौर को बनाया सभापति

भोपाल। आज मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल में गोविंदपुरा (भोपाल) से विधायक कृष्णा गौर को सभापति बनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्पीकर गिरीश गौतम ने यह फैसला किया। महिला दिवस पर अवकाश था। आज सदन की 6 महिला सदस्यों राजश्री रुद्र प्रताप सिंह, झूमा सोलंकी, हिना कावरे, कल्पना वर्मा, रामबाई, डॉ. विजयलक्ष्‍मी साधौ ने सवाल भी किए। स्पीकर के इस फैसले पर सज्जन वर्मा बोले- महिलाओं पर अत्याचार में भी प्रदेश नंबर-1 है। महेश्वर से कांग्रेस विधायक विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा- यहां सदन में महिला सम्मान की बात हो रही, दूसरी और बाहर शूद्र, पशु, नारी… किया जा रहा है।

Back to top button