मध्य प्रदेश

मोदी सरकार के जनहितैषी कार्यों को पिछड़ा वर्ग के बीच ले जाएं मोर्चा कार्यकर्ता  महामंत्री शिवप्रकाश

प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्ष ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण की दिशा में अनेक निर्णय लिए हैं। यह सब बातें हमें समाज में नीचे तक ले जाने की आवश्यकता है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों, सांसद-विधायक और निगम मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सहित उनके सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए गंभीरता और प्राथमिकता से सभी कदम उठा रही है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के उत्थान का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश के 20 हजार गांवों में पहली बार बिजली पहुंची है, इसका लाभ गरीब पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी मिला है। वहीं मोदी सरकार ने नीली क्रांति के लिए 20 हजार करोड़ का पैकेज दिया है। इन कार्यों को पिछड़ा वर्ग के बीच ले जाएं। शिवप्रकाश ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र बड़ा है। मोर्चा समाज के अलग- अलग वर्गों के की वोटर्स से संपर्क की योजना बनाएं और प्रबुद्धजनों से संवाद और संपर्क करें।

भाजपा के पास पिछड़ा वर्ग की बड़ी ताकत : वीडी शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 64 हजार बूथों में से 63 हजार 600 से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके हं,. इनमें से 53 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष हमारे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता हैं। हाल ही में संपन्न हुए ग्रामीण निकाय और नगरीय निकाय के चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चुनकर आये हैं। प्रदेश में पिछडा वर्ग की बड़ी ताकत हमारे पास है। इस ताकत का उपयोग करते हुए हमें सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को नीचे तक ले जाने का काम करना है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से पार्टी नेतृत्व ने पिछडा वर्ग मोर्चा को कार्यक्रम सौंपे हंै, मोर्चा इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने में जुटेगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, आयोग की सदस्य कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मंचासीन थे।

जिला और विधानसभा स्तर पर बनाएं कार्यक्रम की योजना : राव

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए सबसे अधिक काम किये है। आने वाले चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग समाज का अधिक से अधिक सहयोग और समर्थन मिले इसके लिए जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाएं और पिछड़ा वर्ग के विभिन्न वर्गों से संपर्क करें।

Back to top button