मध्य प्रदेश

भोपाल में बनेगा रानी पद्मावती का स्मारक: महाराणा प्रताप जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मनुआभान टेकरी पर रानी पद्मावती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया भूमि-पूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर साहस की प्रतिमूर्ति और भारतीय इतिहास की नायिका रानी पद्मावती की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि-पूजन किया। इससे पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राजपूत महापंचायत में यह घोषणा की थी और तत्काल इस पर अमल करते हुए भूमि-पूजन भी किया।
अपने निवास पर आयोजित राजपूत समाज के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के गौरव हैं। अपने विकास स्तंभ, प्रेरणा स्त्रोत का जन्मदिन धूमधाम से मनाएं, इसीलिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा। उसी दिन महाराज छत्रसाल का भी जन्मदिन है। महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल के जन्म दिन धूमधाम से मनाए जाएंगे। बीच में जब पद्मावत फिल्म आई थी, बाद में नाम दिया। सबसे पहले किसी ने बैन लगाया था, तो मैंने लगाया था, मध्य प्रदेश की सरकार ने लगाया था। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘पदमावत्’ पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हुए आंदोलन संबंधी प्रकरण वापस लिए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनुआभान टेकरी पर रानी पद्मावती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी और तत्काल इस पर अमल करते हुए भूमि-पूजन भी कर दिया। भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत और प्रेरित करवाने में प्रतिमा महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कहा कि रानी पद्मावती के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत और प्रेरित करवाने में प्रतिमा महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। भूमि-पूजन में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, परिवहन और राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री रामपाल सिंह और जन-प्रतिनिधियों के साथ राजपूत समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button