मध्य प्रदेश

लव जेहाद- अमर कुशवाहा बनकर अकरम ने महिला से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म ….

भोपाल। एमपी नगर इलाके में एक 43 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से दो माह पहले अमर कुशवाह बनकर दोस्ती की थी, बाद में वह अकरम खान निकला। महिला को जब इसका पता चला तो उसने एमपी नगर थाने में पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ अशोका गार्डन क्षेत्र में रहती है। उसका पति दूसरे राज्य में काम करता है। महिला को कुछ दिन पहले अपने घर में पुताई और बिजली का कुछ काम करवाना था। उसे कहीं से इसके लिए एक नंबर मिला, यही नंबर लगाते हुए आरोपी को कॉल लग गया। महिला ने उसे समय कॉल काट दिया, लेकिन आरोपी उसे मैसेज और कॉल करने लगा। आरोपी ने अपना नाम अमर कुशवाहा बताया और तिलक लगी फोटो भेजी। फिर अपने प्रेम जाल में फंसाकर बातचीत करने लगा। महिला उसके धोके में आ गई और उससे बात करने लगी।

फिर एक दिन अमर उससे मिलने आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बार उसने दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि बाद में आरोपी उसे धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। वह नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धमकी देने लगा। बीते रविवार को आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर फिर एमपी नगर के एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया और धर्म बदलने की दबाव बनाया। इसके बाद महिला सीधे एमपी नगर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत की। महिला ने आरोपी का फोटो और उसका मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिया है।

घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एमपी नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है, कठोर कार्रवाई की जाएगी। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि हम इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदौरिया ने इस मामले में बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button