मध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान… कांग्रेस में सिर्फ पावरफुल प्रत्याशियों को ही मिलेगा टिकट

विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस ने तय किया नया क्राइटेरिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर क्राइटेरिया तय किया गया है। कांग्रेस में सिर्फ पावरफुल प्रत्याशियों को टिकट देने का फार्मूला सामने आया है। इस संबंध में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर का नया क्राइटेरिया बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष बोले कि सिर्फ पावरफुल प्रत्याशियों को ही टिकट देंगे।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरएसएस भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। रावण के तो 100 पुत्र थे, आरएसएस के सौ-डेढ़ सौ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है, उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है। भाई भाई को लड़ाने का काम करता है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा बीजेपी गुंडागर्दी कर, लाठी और गोली चलाकर बूथ कैपचरिंग करती है। भाजपा की गुंडागर्दी से मुकाबला करने के लिए मजबूत कार्यकर्ता चाहिए। ऐसे नेताओं को टिकट देंगे जो भाजपा की गुंडागर्दी का मुकाबला कर सकेगा। प्रत्याशी अनुभवी, गुणवान, नेतृत्व करने वाला और चुनाव लडऩे की क्षमता रखता हो। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले यह ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं बीजेपी से मुकाबले का चुनाव है। कहा कि कमजोर आदमी मुकाबला नहीं कर सकता है।

प्रियंका की रैली से भाजपा घबराई हुई है

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से शिवराज सिंह चौहान घबराएं हुए है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अधिकारियों को प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने के निर्देश दिए है। कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर जाने से रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

Back to top button