मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मलखंभ प्रतियोगिता में देवास के देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड

5 साल के खेल कॅरियर का तीसरा स्वर्ण पदक है देवेंद्र पाटीदार

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में गुरुवार को देवास के देवेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने यह पदक रोप मलखंभ इवेंट में जीता। देवेंद्र ने बताया कि यह उनके पांच साल के खेल कॅरियर का तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके पहले वे अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। मलखंभ में अपनी विशेष पहचान बनाना थी, इसलिए उज्जैन को अपनी कर्मभूमि चुना, इसलिए यहीं पढ़ाई के साथ मलखंभ का अभ्यास किया। सुना और पढ़ा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उज्जैन आकर 16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थीं। यहां की भूमि, वातावरण में दूसरों से कुछ बेहतर कर दिखाने की ताकत है। पिता भवगवान सिंह, किसान है। मम्मी गृहणी है। लोक मान्य तिलक स्कूल में कक्षा नौवीं का नियमित विद्यार्थी हूं। बचपन देवास के गांव रसुल्याकुल्मी में बीता है। लोक मान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास के मलखंभ सेंटर में अपने खेल को निखार रहा हूं। लक्ष्य अर्जुन अवार्ड प्राप्त करना है।

Back to top button