मध्य प्रदेश

जॉब अलर्ट: UPSC ने IAS, IFS प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 है। इस भर्ती परीक्षा से 1105 पदों को भरा जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 21-32 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 3 साल और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 साल की छूट मिलेगी।

28 मई को होगी परीक्षा: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 को होगा।

Back to top button