मध्य प्रदेश

जॉब अलर्ट: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 1675 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास छात्रों के पास IB में नौकरी का मौका

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1675 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण किया हो।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान: पे-मैट्रिक्स लेवल -1 से लेवल-3 के अनुरूप प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 450 रुपए देना होगा।

कैसे करें आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस: चयन टायर-1 और टायर-2 के आधार पर किया जाएगा। टायर-1 में 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। टायर- 2 ऑफलाइन होगा। इसमें विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, एग्जाम में 40 मार्क्स के प्रश्न होंगे, जिसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

Back to top button