मध्य प्रदेश

जॉब अलर्ट: इंडियन कोस्ट गार्ड में 255 पदों पर निकली वैकेंसी

इंडियन कोस्ट गार्ड में 255 नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 6 फरवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस भर्ती के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) पद के लिए उम्मीदवारों का 12वीं क्लास पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 300 रुपए देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देना पड़ेगा।

सैलरी: 21,700 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स का सिलेक्शन स्टेज-1, स्टेज-2, स्टेज-3, स्टेज-4 परीक्षाओं, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Back to top button