मध्य प्रदेश

जॉब अलर्ट: MP में निकाली लाइब्रेरियन के 255 पदों पर भर्ती, MPPSC ने नोटिफिकेशन जारी किया

भोपाल। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने लाइब्रेरियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2023 से शुरू होकर 19 मई 2023 तक चलेगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस में डिग्री। संबंधित विषय में नेट या सेट।

आयु सीमा: 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदक के उम्र की गिनती 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस: MP के स्थायी निवासी, एससी-एसटी, दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपए एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी वर्ग और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए फीस तय की गई है।

भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Librarian_Examination_2022_Dated_30_12_2022.pdf

Back to top button