रायपुर

आइटी छापा…आज रायपुर में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

रायपुर। मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए की गई द्वेषपूर्ण डर भय आतंक और दहशत फैलाने की कार्यवाही में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों द्वारा शनिवार 29 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक विरोध किया जाएगा और आयकर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस घेराव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के विधायक गण नगरीय निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इसके पूर्व कल इस संबंध में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों सहित राज्यपाल से भेंटकर इस मामले में अपना विरोध जताया था। साथ ही राज्य सरकार को सूचना नहीं मिलने पर आपत्ति भी दर्ज कराया है।

Back to top button