मध्य प्रदेश

उद्योगपति की बेटी ने कारोबारी पति पर लगाए अननेचुरल सैक्स करने सहित दहेज में 5 करोड़ मांगने के आरोप

भोपाल। इंदौर के एक उद्योगपति की बेटी ने अपने कपड़ा कारोबारी पति पर अननेचुरल सेक्स सहित दहेज में पॉच करोड़ मांगने के आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की है। शिकायत में पीड़ीता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ भी दहेज में 5 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेसकोर्स रोड पर रहने वाले एक उद्योगपति की 29 वर्षीय बेटी की शादी साल मई 2022 में एसेंशिया होटल पिपल्याहाना में बैरागढ़ (भोपाल) के रहने वाले कपड़ा व्यापारी के बेटे से हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि शादी के समय पीड़ीता के परिवार वालो ने काफी रुपए खर्च किए थे। बाद में पीडि़ता जब अपने ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसके पिता का बड़ा बिजनेस होने पर ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 करोड़ की डिमांड करने लगे। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि कुछ समय बाद पति ने गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। परेशान होकर वह अपने पिता के पास इंदौर चली गई। बाद में वकील के माध्यम से थाने में शिकायत की। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Back to top button