मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्राले ने मचाई तबाही : एक के बाद एक चार वाहनों को मारी टक्कर, 15 की मौत, कई घायल

सेंधवा से करीब 30 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के ग्राम पलासनेर में हुआ हादसा

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से करीब 30 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के धुले जिले के पलासनेर गांव में आगरा-मुंबई हाइवे पर तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्राले ने एक के बाद एक चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने कहर बरपा दिया। तेज गति के कारण चालक ट्राले से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्राले ने पहले दो बाइक को अपनी चपेट में लिया, फिर एक पिकअप वाहन तथा एक मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन के घायल होने की सूचना है। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, एक वाहन में सवार कुछ लोग ट्राले को अपनी ओर  भाग खड़े हुए। इससे अफरातफरी मच गई। कहर बरपाने के बाद ट्राला रोड के पास ही स्थित एक होटल में जाकर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला काफी गति से आ रहा था। उस समय होटल पर 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में लगभग एक दर्जन लोगों के घायलों होने तथा 15 लोगों के मरने की सूचना है। शिरपुर तथा आसपास के इलाकों से क्रेन बुलवाकर वाहनों से घायलों को तथा मृतकों को निकाला गया। घायलों शिरपुर तथा चोपड़ा के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Back to top button