बिलासपुर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, प्राचार्य व व्याख्याताओं से मिलेगा मार्गदर्शन

बिलासपुर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा वर्ष 2019-20 में आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन देने के लिये प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं को संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि नियुक्त किये गये संयोजक विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर करेंगे, प्रश्नों का उत्तर कैसे लिखा जाये, यह बताएंगे और उन्हें मानसिक रूप से परीक्षा के लिये तैयार करेंगे। विद्यार्थी प्रत्येक विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिये दूरभाष तथा मोबाईल से इनसे संपर्क भी कर सकते हैं।

संयोजक कमल सिंह डहरिया प्राचार्य शाकउमाशा मस्तूरी मोबाईल नंबर 9827182554 विषय अर्थशास्त्र, भरत गंगवानी प्राचार्य हाईस्कूल गुड़ी मोबाईल नंबर 9827551666 विषय भौतिक शास्त्र, भूपेन्द्र धर दीवान व्याख्याता एलबी शाउमाशा बुढ़ीखार मोबाईल नंबर 8839044196 विषय भौतिक शास्त्र, श्रीमती रजनीगंधा बेहार व्याख्याता एलबी शाउमाशा तिफरा 6261429009 विषय अंग्रेजी, राजेन्द्र कुमार कौशिक व्याख्याता हाईस्कूल देवतरा मोबाईल नंबर 9753211340 विषय गणित, संजय ठाकुर व्याख्याता शाउमाशा तखतपुर 9893762226 विषय जीवविज्ञान, अशोक वर्मा व्याख्याता एलबी शाउमाशा कैरैहापारा मोबाईल नंबर 9981630200 विषय गणित, राम बाबू व्याख्याता शाउमाशा क.कोटा 7509171125 विषय कामर्स, विनय तिवारी व्याख्याता शाउमाशा क.पेण्ड्रा मोबाईल नंबर 9424160120 विषय भौतिकी, पी.एस.कंवर व्याख्याता हाईस्कूल बचरवार मोबाईल नंबर 9424148389 विषय अर्थशास्त्र, बी.के.वर्मा प्राचार्य हाईस्कूल मडवाही मोबाईल नंबर 7987730546 विषय गणित, ए.के.सोनवानी व्याख्याता शाउमाशा धनौली मोबाईल नंबर 8839656254 विषय रसायन, ए.पाल प्राचार्य शाउमाशा बेलपत मोबाईल नंबर 9424160428 विषय अंग्रेजी तथा दिनेश सिंह पैकरा व्याख्याता शाउमाशा सेमरदर्री मोबाईल नंबर 9340509698 विषय जीवविज्ञान को संयोजक नियुक्त किया गया है।

Back to top button