जीपीएम जिले में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, गजमति भानु ने कहा स्व. इंदिरा जी के सिंद्धान्तों को करे आत्मसात
आज राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की 37वीं स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुस्मिता देव एवं प्रदेशाध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा महिला कांग्रेस का झंडा फहराया गया एवं निराश्रित वृद्ध जनों को सूखा राशन वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजमती भानू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा एक दुसरे को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।इस अवसर पर गजमती भानू ने कहा कि हमें स्व.इंदिरा जी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुये देश की महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिये एक जूट होकर कार्य करना है संगठन को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गजमति भानु, उपाध्यक्ष ममता पावले, महासचीव सुनीता तिमोथी, मिडिया प्रभारी राखी उरांव, तारा सचीव रेशमा पुरी, सचीव शांति भानू, ब्लाक अध्यक्ष सहाना बेगम, रीता सिंह, तारा मार्को सुशीला यादव, शांति राठौर, प्रेमवती राठौर, अमरवती, मनीषा, चांदनी बेगम, असगरी बेगम सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।