मध्य प्रदेश

सेवढा के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर भाजपा में हुए शामिल : मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में दतिया जिले की सेवढा विधानसभा के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे रामदयाल प्रभाकर की घर वापसी बताया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं गृहमंत्री ने प्रभाकर को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
भाजपा ने नमामि नर्मदे विभाग के जिला संयोजक घोषित किए
इधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से नमामि नर्मदे विभाग के प्रदेश संयोजक कमल राजपाल ने 19 जिलों के जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। जिला संयोजकों में रामशरण कोरव दतिया, सुनील सोनी गुना, जितेन्द्र शर्मा श्योपुर, पुष्पेन्द्र सिंह परमार निवा?ी, श्रीकृष्ण द्विवेदी रीवा, राजाराम केशरी सिंगरौली, शिवनारायण द्विवेदी शहडोल, साहब सिंह लोधी नरसिंहपुर, प्रशांत दुबे जबलपुर नगर, सचिन पाठकर सिवनी, चन्द्रपाल रघुवंशी छिंदवाडा, कार्तिक परसारिया भोपाल ग्रामीण, अनिल महाजन बुरहानपुर, अशोक ओझा अलीराजपुर, मनोज पाल खरगौन, अमन राठौर बडवानी, भेरूलाल पाटीदार रतलाम, दीपचन्द्र गवली देवास एवं दशरथ पाटीदार नीमच को नियुक्त किया है। इसके पूर्व में भी विभाग के 23 जिला संयोजकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

Back to top button