मध्य प्रदेश

मनगवां की पूर्व बसपा विधायक शीला त्यागी ने कमलनाथ के समक्ष की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

भोपाल। रीवा जिले के मनगवां से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रही शीला त्यागी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने त्यागी का पार्टी सदस्यता का फार्म भरवाकर सदस्यता दिलायी।

कमलनाथ ने त्यागी द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि इन्होंने पार्टी की सदस्यता कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धातों से प्रेरित होकर की है। त्यागी ने कमलनाथ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल में हुये विकास कार्यों से प्रेरणा मिली और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी पार्टी है, जो सभी वर्गो के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो जिम्मेदारी उन्हें देगी, पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर लोगों को पार्टी से जोडक़र कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करूंगी।

Back to top button