मध्य प्रदेश

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री 20 अगस्त को लेंगे 7 फेरे,  बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और बंगाल के प्रभारी अरविंद मेनन ने केरल में की सगाई…

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प. बंगाल के प्रभारी अरविंद मेनन जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेनन ने शुक्रवार को केरल में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। 20 अगस्त को शादी तय की गई है। आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले मेनन ने मध्यप्रदेश में 15 साल संगठन में काम किया है। मेनन को संगठन महामंत्री पद से साल 2016 में कार्यमुक्त किया गया था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मेनन केरल के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। उन्हें बीजेपी के संगठन की गतिविधियों के लिए 2003 में इंदौर भेजा गया था। जल्द ही, वह मध्यप्रदेश बीजेपी के सह संगठन महामंत्री बन गए। उन्हें महाकौशल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। मेनन को 2011 में प्रदेश में संगठन महामंत्री का अहम पद भी दिया गया था। मेनन इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के काफी करीब हो गए थे। उन्होंने राज्य में पार्टी के संगठन में भी अपने कुछ वफादार लोग तैयार किए थे, जिनमें से कुछ पर राज्य प्रशासन में कई स्तरों पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगे थे।

साल 2002-03 में इंदौर में बतौर संगठन में पदाधिकारी बने। विभाग से लेकर इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री भी बने। इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया। चार साल बाद 2010-11 में माखन सिंह को हटाकर मेनन को मप्र संगठन की कमान दे दी गई। मेनन ने करीब 13 साल संगठन का काम किया।

Back to top button