मध्य प्रदेश

भारत में पहली बार अब इंदौर के सभी एड्रेस होंगे डिजिटल, स्वच्छता में नंबर वन शहर अब स्मार्ट सिटी की ओर धीरे-धीरे बढ़ा रहा कदम …

भोपाल/इंदौर। देश में स्वच्छता में नंबर वन मध्यप्रदेश का इंदौर शहर अब स्मार्ट सिटी की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है। इंदौर डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम वाला भारत का पहला शहर बनने जा रहा है। अब जल्द ही इंदौर में सभी के पते डिजिटल होने जा रहे हैं, इससे अब बाहर से आने वाले को पता ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी।

डिजिटल पता होने से अब सभी को फायदा होगा। खासकर होम डिलिवरी करने वाली कंपनियों जैसे अमेजोन, फ्लिपकार्ट, स्वीगी, जोमेटो के कर्मचारियों को, जिन्हें सामान डिलिवर करने के लिए उपभोक्ता का पता जानने के लिए काफी भटकना पड़ता है। इसमें उसका समय ज्यादा खर्च होता है, साथ ही उनका ईंधन भी व्यर्थ में जाया होता है। इसके अलावा जनसाधारण की समस्याओं को कम समय में दूर करने में भी नगर निगम, बिजली विभाग जैसे शासकीय विभागों को मदद मिलेगी। शिकायतकर्ता के पते की लोकेशन के आधार पर जल्द से जल्द समस्या का पता लगाते हुए  उसे दूर किया जा सकेगा।

Back to top button