देश

काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान हॉर्न बजाया तो भड़के हिन्दू युवा, रॉड से फोड़ दी दूसरे हिन्दू शख्स की आंख ….

रांची। धर्म के नाम पर युवाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही कुछ मामला काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान वाहन साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। राजधानी रांची स्थित सुखदेवनगर थानाक्षेत्र में ये घटना घटी। पीड़ित का नाम रविशंकर राम है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक युवकों का एक समूह डीजे की धुन पर थिरकता हुआ प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा था। पीड़ित रविशंकर राम रात को अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में टेंपो सवार युवकों को देख उन्होंने हॉर्न बजाया तो टेंपो चालक ने साइड दे दी लेकिन तभी उसमें सवार युवक रविशंकर से उलझ गए और हमला कर दिया।

घटना में घायल रविशंकर राम नाम के शख्स का आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवकों ने उनकी आंख पर रॉड से हमला किया। घटना के बाद रविशंकर राम को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनकी आंख पर गंभीर चोट लगी है और उन्हें उस आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। मामले में 3 नामजद के अलावा 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन में जुटी है।

सुखदेवनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित रविशंकर राम ने बताया कि वे रांची के हेसल स्थित देवी मंडप रोड के रहने वाले हैं। घटना वाली रात वे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में संयोगा स्टोर के पास एक टेंपो में युवकों का समूह काली प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा था। रास्ता ब्लॉक था तो उन्होंने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। हॉर्न सुनकर टेंपो चालक ने टेंपो को सड़क किनारे लगा दिया लेकिन तभी उसमें सवार युवक रविशंकर से उलझ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उनकी आंख पर रॉड से हमला कर दिया जिसमें काफी नुकसान पहुंचा।

Back to top button