छत्तीसगढ़बिलासपुर

हवा बदलने की वजह से आज न्यूनतम तापमान में आ सकती है कमी, एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया रहा कोहरा …

बिलासपुर । हवाओं की दिशा बदलने का असर मौसम पर पड़ा है। पहले जहां जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, वहीं अब दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। शनिवार को सुबह अच्छी ठंड महसूस हुई लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड कम होकर गायब हो गई। दाेपहर में एक बार फिर से लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री ही है। पिछले दो दिनों की तरह सुबह के समय कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद कोहरा गायब हो गया। वहीं सुबह महसूस हो रही ठंड भी गायब हो गई। दिसंबर के बाद जनवरी में अच्छी ठंड पड़ रही थी लेकिन अब इसमें कमी आ गई है।

2 जनवरी 2012 को 24 घंटे के भीतर 52.4 मिमी वर्षा हुई थी। वहीं उस पूरे माह में 94 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। 2014 में 1.2 मिमी, 2015 में 31 मिमी, 2020 में 21.9 मिमी, 2021 में 6.2 मिमी, 2022 मिमी में 12.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

Back to top button