छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाइट लैंडिंग के काम के लिए टेंडर खुला अब सबसे कम दर वाली फर्म की तलाश, दस्तावेजों का परीक्षण …

बिलासपुर ।बिलासा देवी केंवट चकरभाठा एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग का टेंडर खुल गया है।  नाइट लैंडिंग का काम शुरू होने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं है। वर्तमान में टेंडर दो प्रक्रिया में होने लगी है। टेंडर खुलने के बाद तकनीकी स्वीकृति के लिए दस्तावेजों का परीक्षण किया जाता है जिसके बाद ही सबसे कम दर वाली फर्म को ही उसका वर्कआर्डर जारी किया जाता है।

अब तकनीकी स्वीकृति के लिए चार लोगों के दरों का परीक्षण किया जा रहा है। सबसे कम दर पर टेंडर डालने वालों को वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। शासन स्तर पर होने वाली इस टेंडर के खुलने की प्रतीक्षा पिछले कई दिनों से की जा रही थी।

नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं होने से रात में या कम रोशनी में विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकती। यह सुविधा नहीं होने से ही कई मर्तबा बिलासपुर आने वाली फ्लाइट को या तो कैंसिल करना पड़ा या फिर रायपुर एयरपोर्ट में उतारना पड़ा। यह सुविधा नहीं होने से अन्य विमान कंपनियां बिलासपुर एयरपोर्ट में विमान सेवाएं देने से भी कतरा रही हैं।

Back to top button