मध्य प्रदेश

सीएम बोले- 2016 के सिंहस्थ में हुए मंथन के निष्कर्ष में पड़ी थी महाकाल लोक की नींव ….

भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। महाकाल लोक की नींव सिंहस्थ 2016 में पड़ी थी। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए थे और उन्होंने कहा था कि सिंहस्थ में स्नान होता है पर इससे आगे बढ़कर होना चाहिए। तभी विचार आया था। मंथन हुआ और उसमें जो निष्कर्ष निकला, उसी दिन महाकाल लोक की नींव पड़ गई थी। आज मंगलवार को प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का समर्पण महाकाल महाराज को ही किया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद कार्तिक मेला मैदान पर आयोजित सभा में कही।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश और देश में आनंद बरस रहा है। महाकाल लोक अद्भुत है। हमारा इतिहास पांच हजार साल पुराना है। विश्व का कल्याण हो और सबका मंगल हो, दुनिया को यह संदेश देने वाला हमारा देश है। स्वामी विवेेकानंद ने जो कहा था उसे पूरा करने का काम नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। हमारे वेद, उपनिषद, गीता का ज्ञान, योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री लेकर गए हैं। समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। महाकाल लोक तैयार करने का निर्णय 2018 की कैबिनेट निर्र्णय लिया था। 2019-20 में थोड़ी रुकावट आई और फिर 2020 में काम में तेजी आई। आज महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है औैर इसमें मध्य प्रदेश संपूर्र्ण क्षमता से काम कर रहा है।

 लगे नारे

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जब कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण हो रहा है तो उपस्थित जनसमुदाय ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। जब उन्होंने मंदिर में ध्यान लगाया और महाकाल लोक का लोेकार्पण किया, तब भी मोदी-मोदी के नारे लगे।

प्रधानमंत्री को सुनने दूर-दूर से आए लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए दूर- दूर से लोग आए थे। दोपहर बाद ही सभा स्थल कार्तिक मेला मैदान पर लोगों का आना प्रारंभ हो गया था। बस, जीप और दोपहिया वाहनों से लोग पहुंचे। जैसे ही प्रधानमंत्री महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की तो सभास्थल पर सबने भगवान महाकाल का जयकार लगाया।

मप्र सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड के राज्यपाल पहुंचे

महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद आयोजित सभा में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, डा.वीरेन्द्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, शिवराज सरकार के मंत्री जगदीश देवड़ा, भूपेन्द्र सिंह, डा.मोहन यादव, उषा ठाकुर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारसचंद्र जैन सहित अन्य मंचासीन थे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल, शिवराज मंत्रिमंडल के अधिकतर मंत्री उपस्थित थे।

Back to top button