मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री अस्वस्थ गुना अशोकनगर का दौरा स्थगित…

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्वस्थ हो गए हैं। उन्हें गले में इंफेक्शन हो गया है। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित गुना और अशोकनगर जाना था, लेकिन यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, वे मंगलवार शाम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने आए केंद्रीय दल के साथ बैठक जरूर करेंगे।

मुख्यमंत्री को पिछले 2 दिन से गले में इंफेक्शन की शिकायत है। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें तकलीफ ज्यादा हुई। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री को सोमवार को विदिशा जाना था। दोपहर में यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को होने वाली सभी बैठक और गुना, अशोकनगर का दौरा भी स्थगित किया गया है।

Back to top button