बिलासपुरछत्तीसगढ़

मां- बच्चों की प्रथम गुरु – प्राचार्या किंडो

खम्हरिया। अँगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला कुकदा संकुल खम्हरिया विकास खण्ड मस्तूरी जिला-बिलासपुर में माताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं को सम्बोधित करते हुए, हायर सेकंडरी खम्हरिया के प्राचार्य एवम संकुल प्राचार्य श्रीमती किंडो मैडम ने अँगना म शिक्षा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती है तथा शिक्षा घर अंगना से प्रारंभ होती है। जिसमें माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

संकुल समन्वयक बसंत जायसवाल के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु माताओं को सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। सम्मेलन में शिक्षिका रानी साहू एवं राधा पांडेल द्वारा खेल खेल में शिक्षा, घरेलू सामानों को tlm बनाकर बच्चों को कैसे सिखाने में मदद किया जा सकता है, पर कई वीडियोस दिखाया गया व् प्रेरित किया गया। बच्चों के विकास हेतु माताओं ने भी अपना सुझाव साझा किया।

कार्यक्रम में प्रधानपाठक देवीनारायण पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चमेली जायसवाल, रागिनी पाटनवार, वसुंधरा जायसवाल, रागिनी चौहान, ललीता सहित 20 माताएं उपस्थित थीं। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के सीखने में सहायता करने हेतु एक स्वर में हामी भरी।

 

Back to top button