मुंगेली
mungeli news
-
भरोसे का सम्मेलन – मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप किया लॉन्च ….
मुंगेली । मुंगेली जिले के सरगांव स्थित खेल मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिप्स द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का उत्थान हमारी शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उचित उपयोग किया जा रहा है। भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पंचायत एवं…
-
छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा विपरीत परिस्थितियों में भी हमने रखा कायम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के विपरीत परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा कायम रखा। इसी भरोसे का यह सम्मेलन है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हित में लगातार कार्य हुए हमने उनका भरोसा और विश्वास राज्य सरकार पर बनाए रखा। राज्य सरकार की योजनाओं सेे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और खेती किसानी में प्रगति…
-
हथनीकला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 75 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में …
मुंगेली । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम हथनीकला में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू ने नवदम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र व…
-
मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल, दर्द से कराहती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर कलेक्टर पी एस ध्रुव ने …
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नहीं जिले के ’कलेक्टर पी एस ध्रुव’ है। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। कलेक्टर की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को न रोक पाए।…
-
बिलासपुर के ग्राम सोंड्रा में मिली पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा …
बिलासपुर। रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सोंड्रा में गृह निर्माण के लिए किये जा रहे उत्खनन कार्य के दौरान पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य पुरातात्विक प्रतिमाएं मिलने से गांव में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि ग्राम सोंड्रा में दिलेन्द्र बंछोर द्वारा गृह निर्माण हेतु किए जाने वाले उत्खनन कार्य के दौरान बुद्ध की प्रतिमा प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुरातत्त्व,…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर बौद्ध विहार का किया भ्रमण …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पटेल सहित उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य…
-
मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल संचालक से होगी पैंतीस लाख तीन हजार तीन सौ अठाईस रूपए की होगी वसूली, आरटीई पोर्टल से भी किया जाएगा ब्लैकलिस्टेड, मान्यता समाप्त करने की गई अनुशंसा …
रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के मयूरा कान्वेंट निजी स्कूल को शिक्षा के अधिकार के तहत 72 लाख के भुगतान मामले में एक तरफ जहां कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा क्लर्क शिवानंद राठौर को निलंबित किया गया है, वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साव को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी…
-
छत्तीसगढ़ी और शास्त्रीय नृत्य के संगम से बनेगा उत्सव का माहौल, छत्तीसगढ़ी पकवानों से महकेगी राजधानी, राज्य स्तरीय युवा महोत्सव …
रायपुर। महोत्सव में आयोजित फुड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ में त्यौहारों के मौके पर बनाए जाने वाले चीला, चौसेला, फरा, मुठिया, ठेठरी, खुर्मी, गुजिया, पीड़िया, अईरसा, अनरईसा, अंगाकर रोटी, पूरी, सोंहारी, गुलगुला भजिया, मिर्ची भजिया आदि जैसे छत्तीसगढ़िया व्यंजन की सुगंध महकेगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में 28 जनवरी से किया जा रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध…
-
38 विधाओं में नृत्य, खेल, भाषण, निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में होंगे आयोजन …
रायपुर। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गंेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक-गीत और लोक-नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय…
-
आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर बनाया जाएगा प्रमाण पत्र …
कोरबा । दस्तावेजों के अभाव में अभी तक जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। ग्राम सभा का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। इसमें मिसल और पुराने भूमि रिकॉर्ड के अभाव में पूर्वजों के नाम नही मिलने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को रखकर उसका निराकरण किया जाएगा। जिनके पास दस्तावेज नहीं…
-
अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 : फूड फेस्टिवल संगोष्ठियों से आमजनों को किया जाएगा जागरूक, 26 जनवरी पर सभी ग्राम सभाओं में मिलेट्स की उपयोगिता पर होगा विशेष वाचन …
रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमल प्रीत सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलें के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसके साथ ही प्रति माह की कार्ययोजना भी दी गई है। इसके अंतर्गत जनवरी महिने की 7,14,21 और 28 तारीख को हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल के बच्चों के लिए मिलेट्स के उपयोगिता पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र के…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण, बोले- सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगांव नगर में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार दिए हैं। सबको शिक्षा, रोजगार आदि का अधिकार मिले, इस पर हम कार्य कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता है। निजीकरण किए जाने से इसके लाभ से बहुसंख्यक लोग वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने…
-
जस्टिस मनीन्द्र श्रीवास्तव को मातृ शोक ….
बिलासपुर। जस्टिस मनीन्द्र श्रीवास्तव की माताजी श्रीमती सरस्वती श्रीवास्तव का मंगलवार 8 नवंबर 2022 की सुबह 10:30 बजे 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वर्गीय प्रोफेसर एन.पी. श्रीवास्तव की धर्मपत्नी थी। वे अपने पीछे 3 पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। जिसमें जेष्ठ पुत्र श्री मनीन्द्र श्रीवास्तव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। दूसरे पुत्र प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलसचिव…
-
मुंगेली जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूपेश सरकार ने स्वीकृत किए 16 करोड़ रूपए ….
मुंगेली। जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत आगर नदी में टेसुवा नाला के नहर एवं माइनर नहरों के लाईनिंग कार्य एवं जीर्णोद्वार कार्य के लिए नौ करोड़ 54 लाख 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भूपेश सरकार द्वारा मुंगेली जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 16 करोड़ 83 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। योजनाओं के पूरा होने…
-
तारबाहर में कांग्रेस की बड़ी जीत: वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी असलम की 1 हजार 967 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की, भाजपा की बड़ी हार, मिले मात्र 748 मत …
बिलासपुर । बिलासपुर में संजय गांधी नगर वार्ड नंबर 29 तारबाहर में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस के असलम शेख ने बड़ी जीत हासिल की है। वे 1 हजार 967 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पहले चरण से ही भारी बढ़त ली जो आखरी तक कम नहीं हुई। जबकि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 748 वोट मिले हैं। इससे विश्व की सबसे बड़ी…
-
बिलासपुर में फैल रहा डायरिया, आयुक्त अजय त्रिपाठी ने दिया प्रभावित क्षेत्रों के पुरानी पाइप लीकेज मरम्मत कराने का आदेश …
बिलासपुर। बिलासपुर में बेकाबू हो रहे डायरिया से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। डायरिया संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने 8 जोन के आयुक्त को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसे लेकर नगर निगम अब जमीनी स्तर पर उतर आया है और मुनादी कराकर लोगों में जागरूकता लाने के साथ ही पीने का पानी गंदा होने पर इसकी शिकायत विभाग से करने की मुनादी कर…
-
मुंगेली में युवा महोत्सव का आगाज : घुघरूओं की खनक, स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार हुआ कार्यक्रम …
मुंगेली । राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आज जिला मुख्यालय मुंगेली के बी.आर.साव.शा.बहु.उ.मा. शाला स्थित पं.शिवकुमार पाठक सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ। इस अवसर पर लोक नृत्य, लोकगीत शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकांकी , फुगड़ी, भौंरा, गेंडी दौड़, चाल, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, वाद विवाद, क्विज निबंध, कबड्डी, खो-खो खेल का आयोजन किया गया। जहां प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते…
-
मुंगेली जिले के नागरिकों और महिलाओं ने भी उत्साह पूर्वक तन्मयता से सुना लोकवाणी…
मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24 वीं कड़ी का प्रसारण आज 12 दिसम्बर को किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’’ विषय पर पर प्रदेशवासियों से बात की। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चौनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की नवा छत्तीसगढ़ और…
-
गुरू घासीदासजी जयंती शुष्क दिवस घोषित…
मुंगेली। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन अर्थात 18 दिसम्बर को जिले की समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकाने, सी.एस.-2(घ) और एफ.एल.-1(घघ) की फुटकर दुकाने तथा भण्डारण मद्य भण्डागार बंद रहेगी। इसी तरह जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः…
-
गांजा तस्करी करते कांग्रेस नेता पकड़ाया, पार्टी ने किया निलंबित…
मुंगेली। कांग्रेस नेता को पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कांग्रेस नेता धनुष सेन 650 ग्राम गांजा लेकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बिलासपुर जा रहे था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उन्हें लोरमी थाना क्षेत्र में दबोच लिया था। जानकारी होने पर पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया। जिलाध्यक्ष शोभा कश्यप की ओर से जारी किए गए आदेश में…