छत्तीसगढ़मुंगेली

तारबाहर में कांग्रेस की बड़ी जीत: वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी असलम की 1 हजार 967 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की, भाजपा की बड़ी हार, मिले मात्र 748 मत …

बिलासपुर । बिलासपुर में संजय गांधी नगर वार्ड नंबर 29 तारबाहर में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस के असलम शेख ने बड़ी जीत हासिल की है। वे 1 हजार 967 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पहले चरण से ही भारी बढ़त ली जो आखरी तक कम नहीं हुई। जबकि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 748 वोट मिले हैं।  इससे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की चारों ओर किरकिरी हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशी असलम यहां के पूर्व पार्षद स्वर्गीय शेख गफ्फार के भाई हैं। अंतिम परिणाम के बाद प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार रही।

शेख असलम, कांग्रेस-2834 राजेश रजक, भाजपा-748 निर्दलीय-36 नोटा-34 निरस्त-49 1967 वोटों से कांग्रेस के शेख असलम जीते।

20 दिसंबर को हुए मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर बर्जेस स्कूल में रखा गया है। गुरुवार सुबह मतणगना के दौरान इन मतपेटियों को खोला गया। यहां चार राउंड में 8 टेबलों में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होने से पहले ही अधिकारी व कर्मचारी मतगणना स्थल पहुंच कर तैयारियों में जुट गए थे। इधर, प्रत्याशी व उनके एजेंट भी मतणना स्थल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में मतपेटियों को खोला गया और मतपत्रों की स्कूटनी शुरू हुई। शुरूआती रुझान आने के बाद मतगणना स्थल में कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखने लगा था।

10 वोट नोटा को मिले और 21 मत निरस्त

पहले चरण के दो टेबल में मतपत्रों की स्कूटनी हुई, तब 476 व 692 वोट निकले। जिसमें से 21 वोट निरस्त हो गए। जबिक, 10 वोट नोटा को दिया गया है। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी मो. इदरीश खान को 15 वोट मिले।

मतगणना स्थल पहुंचे कलेक्टर

सुबह मतगणना शुरू होने के बाद कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर भी मतगणना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। मतगणना की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। साथ ही विवाद से बचने के लिए सावधानी से मतों की गणना करने कहा।

Back to top button