बिलासपुर

गौरेला पेंड्रा के बाद कोटा में भी भाजपा का परचम

बिलासपुर। गौरेला पेण्ड्रा के बाद कोटा में भी भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया है। यहां से उपाध्यक्ष का पद भी भाजपा के ही खाते में गया है। ये सभी नगर पंचायत कोटा विधानसभा के क्षेत्र हैं जहां से आज तक भाजपा कभी विधानसभा का चुनाव जीत नहीं पायी है।

 आज कोटा नगर पंचायत में भाजपा ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया, पार्टी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक ने 10 वोट हासिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही अजय अग्रवाल चुने गए। पता चला है कि यहां पर  क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के दो वोट भी कौशिक को मिले। एक वोट रद्द होने के बाद भी भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने में सफल रही।

Back to top button