रायपुर

अमित शाह के आते ही CAA और NRC पर भाजपा ने लिया जनजागरण चलाने का निर्णय

आज से अभियान प्रारंभ, 10 फरवरी को समापन

रायपुर। सीएए और एनआरसी के संबंध में आम लोगों को जनकारी देने और पक्ष में माहौल बनाने के लिए आज से ही भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह 10 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के सभी बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक प्रदेश के हर परिवार से संपर्क करेंगे।

भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय से मिली जानकारी के अनुसार CAA और NRC को लेकर बीजेपी ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक में कहा गया कि समर्थन में हमें जनजागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। यह अभियान आज से ही शुरू होना माना जा रहा है। यानी कि 28 जनवरी से 10 फरवरी तक बीजेपी चलायेगी। भाजपा घर-घर सम्पर्क करेगी और प्रदेश के सभी परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान संघ के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

इस अभियान में प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर के पार्टी के नेता सक्रिय रहेंगे। यह साफ रूप से कहा गया है कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है जिसमें प्रमुख रूप से व्यापारियों, वकीलों और डॉक्टरों को विशेष महत्व दिया जाएगा। संघ के निर्देशन में ही प्रदेश के प्रमुख शहरों में एक-दो रैलियों और बैठकें हो चुकी है। अब इस अभियान को भी संघ के साथ मिलकर चलाने का निर्णय लिया गया है।

Back to top button