मध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा सांसद का जन्मदिन टशन : जन्मदिन उत्सव में भूले शिवराज का मिशन 2023

उज्जैन। मध्यप्रदेश में उज्जैन की राजनीति अजब-गजब छाप छोड़ने में माहिर है, सत्ताधारी पार्टी उज्जैन के दो बड़े नेताओं का शुक्रवार को जन्मदिन ग्रामीण व शहरी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। कार्यकर्ताओं ने 3 दिन पूर्व ही भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया और जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला के फ्लेक्स शहर में लगा दिए थे। कार्यकर्ताओं की सोच थी कि दोनों नेता साथ में अपना जन्मदिन मनाएंगे, लेकिन सोच से परे हुआ, इन दोनों नेताओं ने अलग-अलग जगह जन्म दिवस मनाया जन्मदिवस की इस पार्टी में गुटबाजी भी सरेआम बताया जा रहा है कि पारस जैन और पूर्व सांसद चिंतामन मालवीय ने इस जन्म दिवस के आयोजन से किनारा कर रहा था। कहीं ना कहीं इस किनारे में भोपाल में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में हो गई विवाद की सुगबुगाहट मानी जा रही है।

यह मालवा की राजनीति का केंद्र उज्जैन है जहां के सांसद अनिल फिरोजिया और भाजपा जिला अध्यक्ष बोरमुंडला का जन्मदिन एक ही दिन मनाया गया और भाजपा का कथित पार्टी अनुशासन सरेआम हो गया। जिलाध्यक्ष का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में मनाया गया तो सांसद के लिए शहर की सबसे महंगी होटल बुक की गई। इन दोनों जश्नो में गुटबाज़ी जमकर हुई तो किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले के जरिये किसानों के आंसू निकालने वाले पुनीत जैन (ऊपर लाल घेरे में) भी नजर आए। कुल मिलाकर उज्जैन में बिखरी बिखरी भाजपा ने यह संदेश तो दे ही दिया कि शिवराजसिंह के मिशन 2023 का रास्ता आसान नही होने वाला।

पारस जैन की चुप्पी का रहस्य..!

उज्जैन उत्तर विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री पारस जैन की चुप्पी एक बड़ा राज़ दबाए बैठी है, नेताओं की सोच में उनकी यह आखिरी पारी है लेकिन अर्ध की गर्द में यह चुप्पी कई राज़ दबाए बैठी है। भोपाल में हुई कोर कमेटी की बैठक में शिवराज के सामने मास्टर प्लान पर पारस जैन और पूर्व सांसद चिंतामन मालवीय ही मुखर हुए थे, जबकि वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया मास्टर प्लान का पहले तो विरोध कर रहे थे लेकिन बाद उन्होंने इस मामले से कन्नी काट ली थी।

किसका जन्मदिन महंगा और किसका सस्ता

सांसद अनिल फिरोजिया और बहादुर बोर मुंडला के जन्मदिवस के मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता समाजसेवी और प्रॉपर्टी ब्रोकर सहित खास और कमजोर भी पहुंचे थे। एक तरफ तो लोक शक्ति कार्यालय पर बहादुर सिंह बोर मुंडला का जन्मदिवस एक चाय की केतली में चाय भरकर ही बनाया गया कार्यकर्ताओं ने चाय की चुस्की ले कर मुंडला को जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया के जन्मदिवस पर खर्च कुछ ज्यादा ही हुआ फिरोजिया के समर्थकों ने पूरी होटल को फ्लेक्स से इस कदर भर दिया था कि बोस की नजर उन पर पड़े और उनकी पुनीत कर्म सार्थक बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी हुई उस होटल का किराया एक दिन का ही दो लाख बताया जा रहा है। वहीं सांसद के जन्मदिन पर लोगों ने व्यंजनों की चासनी का खूब जायका लिया।

कलेक्टर ने निर्माण कार्योंं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने ई-कार्ट में बैठकर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने सरस्वती शिशु मन्दिर वाले समानांतर मार्ग का निरीक्षण किया तथा नीलकंठ वन के बेसमेंट पार्किंग का अवलोकन किया। समानांतर मार्ग में उन्होंने एक होटल में जाकर सड़क पर वाहन पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने आकस्मिक प्रवेश द्वार, शिखर दर्शन आदि के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा यहां से जल निकासी के बारे में दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने शिखर दर्शन के बेसमेंट में किये जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रूद्र सागर के कायाकल्प के कार्यों, ध्यान कुटीर, महाराजवाड़ा हैरिटेज निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा हिदायत दी कि निर्माण कार्यों के लिये तय की गई समय-सीमा का सभी ठेकेदार एवं अधिकारी ध्यान रखें। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी, एसडीएम कल्याणी पाण्डे मौजूद थे।

4 प्रमुख मार्ग लगभग पूर्ण

महाकाल लोक के आसपास निर्मित किये जा रहे विभिन्न रोड लगभग पूर्णता की ओर हैं। इनमें सरस्वती शिशु मन्दिर वाला मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर वाला मार्ग, गंगा गार्डन से नृसिंह घाट को जोड़ने वाला मार्ग एवं महाकाल चौराहे का मार्ग शामिल है। कलेक्टर ने उक्त सभी मार्गों का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिये हैं। महाकाल मन्दिर परिसर में न्यू वेटिंग हॉल एवं अन्य कार्य पूर्णता की ओर महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक विकास कार्यों में यूडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे न्यू वेटिंग हॉल जो कि 23.09 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है, पूर्णता की ओर है। न्यू वेटिंग हॉल में पर्यटकों के आरामदायक बैठने की जगह, प्रवेश के लिये प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण करने में मदद करेगा। आन्तरिक निर्माण कार्यों से श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर का क्षेत्रफल 25 हजार से 78 हजार वर्गफीट हो जायेगा। महाकाल मन्दिर में जलस्तंभ, पाथवे, क्लेडिंग, न्यू वेटिंग हॉल से गणेश मण्डपम जाने का मार्ग, टनल-1 से कार्तिक मण्डपम तक का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी तरह नन्दी हॉल के रिनोवेशन का कार्य भी इसी समय-सीमा में पूर्ण हो जायेगा।

Back to top button