छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव से हुआ ब्लास्ट, डीजीएम समेत 6 कर्मचारी गंभीर

भिलाई {दीपक दुबे}। सेल की महत्वपूर्ण इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के पाइन लाइन में एक बार फिर गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया है। स्टील प्लांट के फर्नेस 8 में ब्लास्ट होने से डीजीएस समेत 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों को सेक्टर-9 में भर्ती किया गया है।

 जानकारी के मुताबिक घटना देर रात भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में हुआ है। अचानक काम करने के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-8 से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। कर्मी कुछ कर पाते उससे पहले देखते ही देखते रिसाव बढ़ गया और ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से 6 कर्मचारी झुलस गए।

कर्मचारी लोको चालक अभिषेक आनंद, सिग्नल मेन बालकृष्णा, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज के गैस से ज्यादा प्रभावित होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार और कालीदास का इलाज ए1 वॉर्ड मे चल रहा है। ब्लास्ट फर्नेस के डीजीएम राजेश कुमार भी सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए। शुक्रवार सुबह नागराज को छोड़कर बाकी कर्मचारियों की स्थिति में सुधार आने पर दूसरे वाॅर्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

तत्काल सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

Back to top button