रायपुर
भूपेश बघेल ने कहा- मूल मुद्दों से भटकाने राग अलाप रही केंद्र सरकार
रायपुर (दीपक दुबे) । सीएम भूपेश बघेल ने एनआरसी और सीएए जैसे मसले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि की जीडीपी जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ऐसे कदम उठा रही है। केंद्र सरकार अगर देश के मुल मुद्दों के लिए जन जागरण करे तो अच्छा होगा।
बता दें कि सीएम बघेल ने राजनांदगांव रवाना होने से पहले ये बयान दिया है। बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं मुंगेली में सद्गुरू कबीर संत समागम में भी शामिल होंगे। सीएम के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर भी शामिल हैं।
















