
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन मूल्य में धान खरीदी की सीमा बढ़ाने पर फैसला धान से किसानों का धनवान बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है। इस घोषणा से दंतेवाड़ा जिले के किसानों ने खुशी की लहर दौड़ गई।

दंतेवाड़ा जिले के झोड़ियाबाड़म निवासी महेश सेठिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छ.ग धान का कटोरा कहा जाता है किसानों के हित में ऐसे ही फैसले लेकर सरकार ने किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है। पहले मैं अपने 3 एकड़ खेत में 45 क्विंटल ही धान बेच पाते थे बाकि बचे धान को सस्ते दामों पर अन्य व्यापारियों को बेच दिया करता था। अब मैं समितियों के माध्यम से 60 क्विंटल धान बेच सकूंगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
ग्राम भैरमबंद निवासी अजमन ने बताया कि मेरी लगभग 30 से 35 एकड़ खेत है पहले मै एक एकड़ के हिसाब से 15 क्विंटल बचे रहा था। अब सरकार के लिए गए निर्णय से 20 क्विंटल बेच पाएंगे, जिससे हमे काफी सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि वे शासन की बनाई अन्य योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी लाभ ले रहे है। यह महत्वपूर्ण कदम है धान से धनवान बनाने की दिशा में सार्थक पहल है।