रायपुर

असंगठित कामगार कांग्रेस के फिर प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक पाण्डेय

रायपुर। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय को पुनः छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रमन कुमार और मोहम्मद कासिम की नियुक्ति की गई है। इसी तरह कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष शांता वीरा नायक, सिक्कीम के टैम्पो ग्यास्टो सिप्रा, चंडीगढ़ के ओमप्रकाश सैनी, नागालैंड के राजीव दास, मेघालय के आसिथ चंद्रा, अंडमान और निकोबार के लिए एमजेड सिद्दीकी, तामिलनाडू के लिए वी मागेश्वरम, ओडिसा के लिए विद्याधर मोहंती, मप्र के लिए आशुतोष बिसेन, महाराष्ट्र के लिए मोहम्मद बदरू जामा, जम्मू और काश्मीर के लिए जावेद हुसैन शाह, आंध्रप्रदेश के लिए सुकरा वीर भद्र प्रसाद, हिमाचल प्रदेश के लिए सुरेंद्र चौहान, हरियाणा के लिए ज्ञानचंद अहूजा, दिल्ली के लिए अनुराग शंकर, झारखंड के लिए रघुनाथ पांड और छत्तीसगढ़ के लिए आलोक पांडे की नियुक्ति की गई है।

इसी तरह गोवा के प्रदेश अध्यक्ष फितुद कोष्टा, केरला के लिए शवीन साथ्यान, असम के लिए देवजीत सेनापति, वेस्ट बंगाल से स्वपन दास, गुजरात से अशोक पंजाबी, त्रिपुरा से सुखमय शाह बिहार से राजेश गुरनानी, यूपी से संजय राय, राजस्थान से अब्दूल रज्जाक भाटी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। छत्तीसगढ़ से आलोक पांडे की नियुक्ती पर जिला मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छग में असंगठित कामगारों को मदद करने में छग सरकार का पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। आगे भी प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button