मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना के बाद मुख्यमंत्री का एक और बड़ा फैसला कन्या विवाह में सामान नहीं 50 हजार का चेक देंगे

सीएम बोले- देवरानी, जेठानी, मंजली और संजली को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

खरगोन। प्रदेश के मामाजी ने शुक्रवार को भांजियों के हित में एक और फैसला लिया। कन्या विवाह योजना में दहेज़ के सामान में गड़बड़ी न हो और भांजियों को पूरा पैसा मिले इसके लिए अब 50 हजार का चेक दिया जाएगा। दरअसल, इसी साल हाेने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। खासकर, बेटियों और बहनों के पक्ष में। एक हजार रुपये प्रतिमाह की लाड़ली बहना के बाद अब कन्या विवाह योजना को लेकर भी उन्होंने बड़ी घोषणा की है। अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामान की जगह 50 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये फैसला योजना में सामान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका के चलते लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में लाड़ली बहना और पैसा नियम कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम शिवराज शुक्रवार को खरगोन जिले के बिस्टान में आयोजित ‘लाड़ली बहना’ और ‘पेसा एक्ट’ को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन 1000 रुपए महीना करने की भी घोषणा की। अभी बुजुर्गों को 600 रूपये पेंशन मिल रही है। शिवराज ने कार्यक्रम में 240 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 हजार से ज्यादा हितग्राही और ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत ईकेवाईसी के नाम पर रुपए मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और संभाग आयुक्त को इसके निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है, यह आदिवासी भाइयों को और मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में लाड़ली बहना और पैसा नियम कार्यक्रम को संबोधित किया।

देवरानी, जेठानी, मंजली और संजली को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की बहनों से कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है। अपनी बहनों से मिलने उनका भैया आया है। खरगोन में बेटा-बेटी के बीच भेद नहीं किया जाता है, लेकिन सब दूर ऐसा नहीं है। मैंने मेरी बहनों का मान कम होता देखा तो  पुरुषों के समान स्थान दिलाने के प्रयास किये हैं। पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना, फिर माता-पिता को उनकी शादी का खर्च कम करने के लिए कन्या विवाह योजना प्रारम्भ की। इसके बाद अब मैंने मेरी बहनों के आर्थिक हालात सुधारने और छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना लागू की है। योजना में देवरानी हो या जेठानी या मंजली या हो संजली सबको 1-1 हजार रुपये हर माह दिये जाएंगे। इस तरह तुम्हारा भैया पूरे 12 महीने बहनों के साथ रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज खरगोन जिले के अनकवाड़ी में लाड़ली बहना योजना और पेसा नियम जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भेंट की 10 मीटर लंबी राखी

इससे पहले आजीविका मिशन की बहनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्हें 10 मीटर लंबी राखी भेंट की गई। कलेक्टर ने उन्हें शिवलिंग भेंट किया। जबकि बंजारा समाज ने नगाड़ा भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच पर ही नगाड़ा बजाया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी देखी। इसके बाद मंच पर कन्या पूजन किया।

कमलनाथ, दिग्विजय जैसे लोग झूठ बोलते हैं: वीडी शर्मा

इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 24 घंटे झूठ पर काम करती है। मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार से हर वर्ग, समाज को साथ में लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रहा है, तुम्हारे झूठ से न प्रदेश चलेगा और न देश चलेगा। कांग्रेस एक्सपोज हो गई है। कांग्रेस अस्तित्व खो रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे लोग दिनभर झूठ बोलते है। वर्ष 2003 के पहले की स्थिति जनता ने प्रदेश की देखी है, अब बेहतर विकास हुआ है। बीच में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही, तब दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ की सरकार चल रही थी। लेकिन अब विकास पूरे प्रदेश में हो रहा है।

बैलगाड़ी पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा धार दौरे पर रहे। यहां वे मॉर्निंग वॉक पर निकले और एक दुकान पर पोहे का आनंद लिया। इसके बाद वे मनावर पहुंचे और यहां बैलगाड़ी हांकी। दरअसल, पूरे प्रदेश में भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना 2-0 अभियान की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश सहित देश के बड़े नेता बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही हितग्राही सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसी के तहत वे मनावर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम में जनजातीय लोगों के साथ नगाड़ा बजाया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम में जनजातीय लोगों के साथ नगाड़ा बजाया।

Back to top button