
बिलासपुर। सांसद अरुण साव ने गुरुवार की शाम सीबीएसई 12 वीं बोर्ड के टापर शिखर अग्रवाल के यदुनंदननगर तिफरा स्थित निवास पहुंच कर उनका सम्मान किया। साथ ही 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली डीएव्ही पब्लिक स्कूल की छात्रा अर्पणा गुप्ता के 27 खोली स्थित निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
















